योगी राज के 9 साल: योजनाओं की बरसात, खुशहाल हुआ हर वर्ग”

Spread the love

योगी राज के 9 साल: योजनाओं की बरसात, खुशहाल हुआ हर वर्ग”

लखीमपुर खीरी, 18 मार्च। उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूरे होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित 09 दिवसीय विकास मेला जनआकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की झलक इस मेले में साफ दिखाई दे रही है।

कार्यक्रम का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाने वाली लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा। साथ ही लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

विधायक योगेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में किसानों के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है।

विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज गरीबों को पक्के मकान, मुफ्त इलाज और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जो पहले एक सपना था।

भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है और यही कारण है कि आज प्रदेश निवेश और विकास के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बन रहा है।

मेले में लगे स्टॉलों पर विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोगों को मौके पर ही योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। सूचना विभाग की प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है।

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता, आयुष्मान कार्ड, आवास योजनाओं के लाभ, टूल किट और कृषि उपकरण वितरित किए गए। लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

यह आयोजन न केवल विकास की उपलब्धियों का प्रदर्शन है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सरकार की योजनाएं आम जनता के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *