पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की अहम बैठक

Spread the love

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की अहम बैठक

लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज)।
ग्राम पंचायत भूलनपुर, ब्लॉक बेहजम में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजिस्टर्ड) की मासिक बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने की।

बैठक में जिला अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय मुख्य अतिथि तथा जिला प्रभारी विपिन मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त मितौली तहसील सचिव प्रदीप मिश्रा एवं बेहजम ब्लॉक सचिव युवराज मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा और संगठन को सशक्त बनाना रहा। जिला अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में संगठन की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को लोकतंत्र की रीढ़ बताया।

जिला प्रभारी विपिन मिश्रा ने पत्रकारों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब सभी पत्रकार एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे। साथ ही पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों को जिला अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। बेहजम ब्लॉक इकाई की ओर से माला पहनाकर डायरी और पेन भेंट किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।

अंत में सभी पत्रकारों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारिता की मर्यादा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *