हर पात्र युवा बने मतदाता, कोई नाम न छूटे : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल

Spread the love

हर पात्र युवा बने मतदाता, कोई नाम न छूटे : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल

लखीमपुर खीरी, 31 जनवरी।
जिले में मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्वयं बूथों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

डीएम ने स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज और धर्म सभा इंटर कॉलेज स्थित मतदान स्थलों पर पहुंचकर बीएलओ से प्राप्त आवेदनों की स्थिति जानी। उन्होंने फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन की मौके पर जांच कर नागरिकों को सही मार्गदर्शन दिया जाए।

डीएम ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र युवा का नाम छूटना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करता है। इसलिए बीएलओ को सक्रिय रूप से घर-घर संपर्क कर जागरूकता फैलानी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने आम नागरिकों से भी संवाद किया और उन्हें विशेष अभियान तिथियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, त्रुटि सुधार हेतु फॉर्म-8 भरकर बीएलओ को दिया जा सकता है या voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *